< Back
छत्तीसगढ़
रमन सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग में कांग्रेस करेगी शिकायत, BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
छत्तीसगढ़

Raipur: रमन सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग में कांग्रेस करेगी शिकायत, BJP प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Deeksha Mehra
|
7 Feb 2025 12:32 PM IST

Congress will Complain Against Raman Singh : रायपुर। राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के शामिल होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत करने की योजना बनाई है। कांग्रेस ने डॉ. रमन सिंह पर संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. रमन सिंह को अपने संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह संवैधानिक पद पर हैं और इस तरह से खुलेआम भाजपा पार्टी का प्रचार करना एक सीधा उल्लंघन है। इसके बाद कांग्रेस के विधि विभाग का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगा।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भी आरोप लगाया कि डॉ. रमन सिंह को संवैधानिक पद की मर्यादा का पालन करना चाहिए था, लेकिन वह भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जो संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आचरण से विधानसभा अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

उप मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान देती है। कांग्रेस का उद्देश्य केवल लोगों को भड़काना है।

राजनांदगांव में शुक्रवार को भाजपा के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव और सभी पार्षदों के प्रचार के लिए विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए थे, जो कांग्रेस की आलोचना का मुख्य केंद्र बने।


Similar Posts