< Back
Lead Story
रघुवर दास के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस,

रघुवर दास के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस,

Lead Story

Jharkhand Election 2024: रघुवर दास के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, बहू पूर्णिमा दास के प्रचार में पैसे बांटने का आरोप

Deeksha Mehra
|
26 Oct 2024 9:52 AM IST

Jharkhand Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। कांग्रेस राज्यपाल रघुवर दास पर आरोप लगाया है कि वो अपनी बहु बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिमा दास के लिए प्रचार कर रहे हैं और लोगों को पैसे भी बांट रहे हैं। यह शिकायत आयोग के पास जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार ने पत्र लिखकर की है।

कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव बूथ समिति की बैठकों में भाग लेते हुए और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न सामग्री वितरित करते पाए गए हैं। बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव में पूर्णिमा दास जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार को चुनौती दे रही हैं।

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

डॉ. अजय कुमार ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि रघुवर दास ने झारखंड चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। उन्होंने लिखा, "यह आपके ध्यान में लाना है कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास बीजेपी के टिकट पर 48, जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ रहीं अपनी बहू पूर्णिमा दास के लिए प्रचार कर रहे हैं।

चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है और चुनाव आयोग को तत्काल हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस मुद्दे को उजागर करने की कोशिश की है।

अजय कुमार का आरोप

कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार ने कहा, "संवैधानिक पद पर रहते हुए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वह राज्यपाल के पद का अपमान कर रहे हैं, जबकि ओडिशा चक्रवात की चपेट में है। यह ओडिशा के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।"


Similar Posts