< Back
मध्यप्रदेश
MP Cold Update

MP Cold Update

मध्यप्रदेश

MP Cold: भोपाल सहित प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Deeksha Mehra
|
24 Jan 2025 8:45 AM IST

MP Cold Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दिन और रात का मौसम शुष्क रहा है, जिससे दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। गुरुवार को भी प्रदेश के कई शहरों में ठंडी हवाएं चलीं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन के समय अभी कड़ाके की ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों में मौसम में और बदलाव हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी का अंतिम सप्ताह आमतौर पर ठंड के सबसे चरम पर होता है और इस बार भी ऐसा ही होने के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 से 48 घंटों में ठंड का एक और दौर आ सकता है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि 24 जनवरी से ठंड बढ़ सकती है और मध्य प्रदेश में एक और सर्दी का दौर देखने को मिल सकता है। पिछले दस वर्षों में छह बार ऐसा हुआ है जब 21 से 30 जनवरी के बीच प्रदेश में न्यूनतम तापमान अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा था।

कहाँ कितना तापमान

पचमढ़ी में रात का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, कल्याणपुर , मंडला , भोपाल और चित्रकूट में भी ठंड की स्थिति काफी सर्द रही, जहां तापमान क्रमशः 9.1 डिग्री, 9.5 डिग्री, 10.2 डिग्री और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।


Similar Posts