< Back
मध्यप्रदेश
MP में ठंड का सितम जारी, पचमढ़ी का पारा 0.2 डिग्री पहुंचा,जानें आज का ताजा IMD अपडेट
मध्यप्रदेश

Cold Update: MP में ठंड का सितम जारी, पचमढ़ी का पारा 0.2 डिग्री पहुंचा,जानें आज का ताजा IMD अपडेट

Deeksha Mehra
|
9 Jan 2025 8:21 AM IST

MP Severe Cold Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में इस सप्ताह मौसम में अचानक बदलाव देखा गया है। बुधवार को प्रदेशभर में तेज़ी से तापमान में गिरावट आई, जिससे दिन और रात के तापमान में भी काफी कमी आई। खासकर राजधानी भोपाल में मंगलवार की रात को दिन के तापमान में 6 डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा ग्वालियर , चंबल और रीवा संभाग के कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा। बुधवार की रात पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान सिर्फ 0.2 डिग्री सेल्सियस था, यहाँ सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है। इस दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना है। ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर और पाला पड़ने से सर्दी का असर और बढ़ सकता है।

घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला है।

इसके अलावा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल और शाजापुर जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

राजगढ़ में भी कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर एयरपोर्ट पर बुधवार को भारी कोहरे के कारण विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर तक रह गई, जिससे हवाई यातायात में भी बाधा आई।

कहां कितना तापमान

मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बुधवार की रात सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान सिर्फ 0.2 डिग्री सेल्सियस था, जो प्रदेश के अन्य शहरों से कहीं अधिक ठंडा था। इसके अलावा राजगढ़ में 1.6 डिग्री, गिरवर में 2 डिग्री, सीहोर में 2.7 डिग्री और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Similar Posts