< Back
मध्यप्रदेश
MP Cold Alert

MP Cold Alert

मध्यप्रदेश

MP Cold Alert: आज 11 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, 6 डिग्री लुढ़का भोपाल का तापमान

Deeksha Mehra
|
8 Jan 2025 8:26 AM IST

MP Severe Cold Alert : भोपाल, मध्य प्रदेश। राज्य में मंगलवार से मौसम में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में दिन के तापमान में 6 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। कई जिकों में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में मौसम में और भी बदलाव आ सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। साथ ही बर्फीली हवाएं भी आने की उम्मीद है।

दरअसल, उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे शीतलहर (Cold wave) और पाला (Frost) पड़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप फिर से देखने को मिल सकता है।

आज इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट है, जबकि रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, और मैहर में मध्यम कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को रीवा हवाई अड्डा पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी केवल 50 मीटर दर्ज की गई थी, जिससे हवाई यातायात पर भी असर पड़ा।

पचमढ़ी में सबसे कम तापमान

पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में सबसे ठंडा था। इसके अलावा मरुखेड़ा (नीमच) में 7.3 डिग्री, रतलाम और गुना में 7.4 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) टीकमगढ़ में 7.5 डिग्री और राजगढ़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar Posts