< Back
छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी छावा फिल्म, अब तक 578 करोड़ से अधिक की कर चुकी कमाई
छत्तीसगढ़

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी छावा फिल्म, अब तक 578 करोड़ से अधिक की कर चुकी कमाई

Deeksha Mehra
|
23 March 2025 10:16 PM IST

CM Vishnu Deo Sai watched Chhava Film : रायपुर,स्वदेश। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म छावा देखने पहुंचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है।

फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। छावा फिल्म ने उनके अद्भुत जीवन और बलिदान को अत्यंत सजीव और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने छावा फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रेरक इतिहास से अवगत हो सकें। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा तथा सम्पत अग्रवाल भी उपस्थित थे।

578 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है फिल्म

फिल्म छावा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक महीने से अधिक वक्त होने के बावजूद यह सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के कारोबार की बात करें तो शनिवार को 37वें दिन फिल्म ने 3.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल नेट कारोबार 578.65 करोड़ रुपए हो गया है।


Similar Posts