< Back
मध्यप्रदेश
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

मध्यप्रदेश

MP NEWS: नए साल में मुख्यमंत्री मोहन यादव शुरू करेंगे जनता दरबार, 6 जनवरी से सीएम हाउस में होगी शुरुआत

Deeksha Mehra
|
1 Jan 2025 11:56 AM IST

CM Mohan Yadav Janta Darbar : भोपाल। नए साल में सीएम मोहन यादव जनता से जुड़ने के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू करने वाले हैं। इस कार्यक्रम को जनता दरबार नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम सीएम हाउस में 6 जनवरी से शुरू किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। बताया जा रहा है कि, जनता दरबार में सीधे सीएम जनता की बात सुनेंगे।

छतीसगढ़ और UP सीएम भी सुनते है जनता की समस्या

सीएम मोहन यादव के जनता दरबार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम योगी यूपी में जनता दरबार लगाते हैं। जिसे ‘जनता दर्शन’ नाम दिया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ सीएम ने भी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया था। बता दें कि, मध्य प्रदेश में इससे पहले दिग्विजय सिंह, उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान भी जनता की शिकायतें सुनते रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम मोहन यादव 6 जनवरी को अपना पहला जनता दरबार आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम डॉ.मोहन यादव सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेंगे। इस दौरान बीमार, जरूरतमंदों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें 500 से 600 लोगों के आने की संभावना है।


Similar Posts