< Back
Top Story
CM Mohan Yadav Announcement

CM Mohan Yadav Announcement 

Top Story

MPGIS 2025: CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, MP में सेक्टर वाइज होगी समिट

Deeksha Mehra
|
25 Feb 2025 3:18 PM IST

CM Mohan Yadav Announcement : भोपाल। मध्यप्रदेश के दरवाजे उद्योगपतियों के लिए हमेशा खुले हैं। हमारी सरकार औद्योगिक विकास के लिए तत्पर है। प्रदेश सरकार की 18 नई पॉलिसी लॉन्च की गई हैं। हमारा प्रयास यही है कि, मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास हो। अब ग्लोबल समिट के बाद हम सेक्टर-वाइज समिट भी आयोजित करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को संबोधित करते हुए कही है।

मुंबई- दिल्ली की तरह विकसित करेंगे इंदौर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इंदौर को मुंबई और दिल्ली की तरह विकसित किया जाएगा, वहीं प्रदेश के अन्य शहरों को इंदौर की तरह विकसित करेंगे। इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन की तरह विकसित किया जाएगा।

सीएम ने आगे कहा कि, भोपाल और इंदौर में मेट्रो शुरू करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। पहले ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र में मेट्रो शुरु की जा रही है और फिर अन्य शहरों पर फ़ोकस किया जाएगा। जैसे-जैसे आबादी बढ़ेगी, वैसे-वैसे शहरो का विस्तार होगा।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव के माध्यम से हमने पूरे मध्यप्रदेश में रोजगार, उद्योग और व्यापार का वातावरण बनाने का प्रयास किया है। अब अब ग्लोबल समिट में प्रदेश सरकार की 18 नई पॉलिसी लॉन्च की गई हैं और इस ग्लोबल समिट के बाद अब सेक्टर-वाइज समिट भी आयोजित किए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि सरकार विमान सेवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी लगातार काम कर रही है और एविएशन नीतियों में बदलाव किया गया है। यदि कोई फ्लाइट नियमित रूप से संचालित होती है तो प्रति फ्लाइट प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके तहत साढ़े सात लाख रुपए प्रति फ्लाइट प्रतिदिन इंसेन्टिव दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि, यात्री मिले न मिले, सरकार विमान चलाने के लिए पैसा देगी। जबलपुर, सिंगरौली और रीवा से भी नियमित फ्लाइट सेवाएं संचालित हो रही हैं। साथ ही, एयर एंबुलेंस की सुविधा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही।


Similar Posts