< Back
छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़

Bijapur IED Blast: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

Deeksha Mehra
|
7 Jan 2025 11:40 AM IST

Eight Soldiers Martyred in Bijapur IED Blast : दंतेवाड़ा। बीजापुर आईईडी विस्फोट में शहीद हुए आठ जवानों को मंगलवार 7 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि दी है। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम साय ने शहीद जवानों के परिवार से मुलाकात कर शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कन्धा दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

डीजीपी अशोक जुनेजा ने घटनास्थल का किया दौरा

डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजीपी विवेकानंद, आईजी सीआरपीएफ राकेश अग्रवाल, आईजी बस्तर सुंदरराज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उस स्थान का दौरा किया, जहां कल एक नक्सली आईईडी विस्फोट में 8 जवान शहीद हुए हैं।

ये है पूरा मामला

दरअसल, रविवार को जवान अबूझमाड़ में हुए ऑपरेशन से लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने विस्फोट किया गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और जवानों के कपड़े और शव के अंग पेड़ की टहनियों पर टंगे नजर आए। विस्फोट झेलने वाली गाड़ी को भी पहचान पाना मुश्किल था। बताया जा रहा है कि, गाड़ी के पाटर्स 25 फीट ऊंचाई पर पेड़ पर लटके दिख रहे थे। सडक़ पर 10 फीट का गड्ढा हो गया था।

बीजापुर IED ब्लास्ट में शहीद होने वाले जवान

बुधराम कोरसा पिता पाण्डू कोरसा, डीआरजी

सोमड़ू वेट्टी पिता सन्नू वेट्टी, बस्तर फाईटर्स

सुदर्शन वेट्टी पिता आशाराम, बस्तर फाइटर्स

सुबरनाथ यादव पिता श्रीधर यादव, बस्तर फाइटर्स

हरीश कोर्राम पिता गोन्डू, बस्तर फाइटर्स

डूम्मा मरकाम पिता आयतु मरकाम, डीआरजी

पण्डरू राम पोयाय पिता स्व. जोगा पोयाम, डीआरजी

बामन सोढ़ी पिता स्व. हड़मा सोढ़ी, डीआरजी

वाहन चालक, सिविलियन तुलेश्वर राना

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Similar Posts