< Back
नई दिल्ली
जल्द गिरफ्तार होंगी मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल का दावा
नई दिल्ली

DELHI NEWS: जल्द गिरफ्तार होंगी मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल का दावा

Deeksha Mehra
|
25 Dec 2024 10:24 AM IST

CM Atishi will be Arrested soon : नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी के जल्द ही गिरफ्तार होने का दावा किया है। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है।

इस पोस्ट में अरविन्द केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को जल्द ही फर्जी मामले में गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना जैसी कल्याणकारी पहलों की सरकार की घोषणा से "कुछ लोग" घबरा गए हैं।

केजरीवाल ने लिखा कि आप के शासन के एजेंडे को पटरी से उतारने के लिए आप नेताओं पर छापे मारे जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अधिक प्रकाश डालने और जनता के लिए काम करने के पार्टी के प्रयासों में बाधा डालने के प्रयासों को उजागर करने के लिए दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की भी घोषणा की।

महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से कुछ लोग घबरा गए हैं। उन्होंने अगले कुछ दिनों में आतिशी को एक मनगढ़ंत मामले में गिरफ्तार करने की योजना बनाई है। इससे पहले, आप के वरिष्ठ नेताओं पर छापे मारे जाएंगे।"


Similar Posts