रायपुर
महापौर मीनल के बजट में अटल विश्वास पत्र के वादों का होगा समावेश
रायपुर

CG NEWS: महापौर मीनल के बजट में अटल विश्वास पत्र के वादों का होगा समावेश

Deeksha Mehra
|
28 March 2025 1:00 AM IST

Raipur Municipal Corporation Budget 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 वर्षों बाद नगर निगम में भाजपा का कब्जा हुआ है। इसके पूर्व सरकार जरुर भाजपा की रही पर राजधानी में महापौर कांग्रेस का रहा। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश में सभी स्थानों पर भाजपा काबिज है। ट्रिपल इंजन की इस सरकार में पहली बार रायपुर निगम में भाजपा की महिला महापौर मीनल चौबे बजट प्रस्तुत करेंगी।

इस बजट में अटल विश्वास पत्र के किन वादों का होगा समावेश इसका सभी को इंतजार है। शुक्रवार को होने वाली रायपुर नगर पालिका निगम की सामन्य सभा में पहले प्रश्नकाल होगा। इसके बाद महापौर बजट प्रस्तुत करेंगी। इसके पूर्व 2024-25 का बजट 1900 करोड़ से अधिक था। अनेक लोक लुभावन वादे किये गए थे। भाजपा ने चुनाव के पूर्व अपने घोषणा-पत्र को अटल विश्वास पत्र का नाम दिया था, जिसमे अनेक वादे जनता से किये गए थे।

ये हैं अटल विश्वास पत्र के वादे

महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर 25 प्रतिशत संपत्ति कर में छूट, बाजारों में 'पिंक टॉयलेट' का विस्तार, विद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा, छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड और सभी नगर निगम क्षेत्रों में सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर, स्वयं-सहायता समूहों के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना, स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से 30,000 रुपए की वित्तीय सहायता, साथ ही, प्रत्येक नगर निगम में 'महापौर सम्मान निधि' की स्थापना, सभी युवाओं को यूपीएससी मेन्स परीक्षा क्लियर करने पर 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने और 'माई सिटी ऐप' लॉन्च करने की योजना शामिल थी। देखना होगा कि इस वर्ष के बजट में इनमे से किसे शामिल किया जाता है।

2024-25 में 1900 करोड़ से अधिक का बजट

उल्लेखनीय है कि पूर्व कांग्रेस मेयर एजाज ढेबर ने 21 फरवरी 2024 को 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का बजट पेश किया था। उस बजट में 10.15 करोड़ रुपए की लागत से वल्र्ड स्किल सेंटर तैयार करने के साथ ही कला एवं संस्कृति केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की गई थी। कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, मिनी स्टेडियम निर्माण, वेंडिंग जोन, स्टार्टअप स्टूडियो और को वर्किंग सेंटर बनाने आदि घोषणाएं हुई थी, पर धरातल पर सारे घोषणाएं नाम मात्र की रह गईं।

Similar Posts