< Back
छत्तीसगढ़
BJP

BJP 

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चुनाव 2025: महासमुंद, धमतरी समेत बिलासपुर के बीजेपी प्रत्याशियों की सूची जारी

Deeksha Mehra
|
25 Jan 2025 10:29 PM IST

Chhattisgarh Nikaay Elections 2025 : रायपुर, स्वदेश। भाजपा ने शनिवार को महासमुंद, धमतरी के साथ ही सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बिलासपुर संभाग के प्रत्याशियों की सूची जारी की। इनमें महासमुंद के पिथौरा, तुमगांव और बसना नगर पंचायतों के अध्यक्ष, महासमुंद नगर पालिका के 30 वार्डों के पार्षद, तुमगांव, सरायपाली, बागबहरा और बसना नगर पंचायत के 15-15 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

इसके साथ ही धमतरी जिले की पांच नगर पंचायतों कुरुद, भखारा, आमदी, नगरी और मगरलोड के 15-15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुई है। इसके साथ ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के नाम की घोषणा हुई है। वहीं बिलासपुर संभाग के तीन जिलों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

इसमें बिलासपुर के बिल्हा, कोटा और मल्हार नगर पंचायतों के अध्यक्ष के साथ ही बिलासपुर नगर निगम के 6 4 वार्ड में पार्षद, रतनपुर, तखतपुर और बोदरी नगर पालिका के 15-15 वार्डों में पार्षद बिल्हा, कोटा और मल्हार नगर पंचायत के 15-15 वार्डों में पार्षद, रायगढ़ की खरसिया नगर पालिका के 18 वार्डों में पार्षद, किरोड़ीमल और घरघोड़ा नगर पंचायत के 15-15 वार्डों में पार्षद की घोषणा हुई है।

इसके साथ ही गौरेला- पेंड्रा-मरवाही की मरवाही नगर पंचायत में अध्यक्ष, गौरेला और पेंड्रा नगर पालिका में 15-15 वार्डों में पार्षद और मरवाही नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की गई है।

माना नगर पंचायत के प्रत्याशी भी घोषित

भाजपा ने शनिवार को माना नगर पंचायत के भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। माना नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए संजय यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं अन्य 15 वार्डों के लिए भी पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा हुई है।

आज जारी हो सकती है कांग्रेस की सूची

रविवार 26 जनवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक है। इस बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा संभावित है।


Similar Posts