< Back
छत्तीसगढ़
DFO समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, ACB - EOW की टीम जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

सुकमा: DFO समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, ACB - EOW की टीम जांच में जुटी

Gurjeet Kaur
|
9 March 2025 10:26 AM IST

छत्तीसगढ़। सुकमा में डीएफओ और कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। रविवार सुबह ACB और EOW की टीम संयुक्त रूप से छापेमारी करने पहुंची है। कोंटा और छिंदगढ़ में पुछ्ताछ की जा रही है। दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में भी जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों की शिकायत के बाद ACB और EOW छापेमारी करने पहुंची है।

सुकमा के DFO अशोक पटेल के घर तड़के टीम पहुंची है। ईओडब्ल्यू और एसीबी के अधिकारी दो गाड़ियों में बैठक दबिश देने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि, सात से आठ अधिकारी छापेमारी में शामिल हैं। बीते दिनों DFO अशोक पटेल को सस्पेंड किया गया था। 3 मार्च को तेंदूपत्ता बोनस वितरण में गड़बड़ी के चलते अशोक पटेल के खिलाफ एक्शन लिया गया था।

गौरतलब है कि, इस कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं थी। DFO के घर में ACB और EOW की टीम ने एक साथ दबिश दी है। अधिकारियों के द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि, आखिर छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ है।DFO के घर के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।

बीजापुर में तैनात सहायक आयुक्त आनंद सिंह के ठिकानों पर भी ACB और EOW की टीम ने रेड मारी है। बताया जा रहा है कि, आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा गया है।

Similar Posts