< Back
छत्तीसगढ़
कवि सम्मेलन में बिलासपुर की रचनाकार श्रीमती अर्पणा अंजन सहित सभी रचनाकारों का पूर्व आयुक्त और साहित्यकार श्री संजय अलंग एवं संस्था अध्यक्ष अजीत शर्मा ने सम्मान किया
छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण पर कवयित्री सम्मेलन: कवि सम्मेलन में बिलासपुर की रचनाकार श्रीमती अर्पणा अंजन सहित सभी रचनाकारों का पूर्व आयुक्त और साहित्यकार श्री संजय अलंग एवं संस्था अध्यक्ष अजीत शर्मा ने सम्मान किया

Gurjeet Kaur
|
27 March 2025 12:16 PM IST

कवि सम्मेलन में बिलासपुर की रचनाकार श्रीमती अर्पणा अंजन का पूर्व आयुक्त और साहित्यकार श्री संजय अलंग एवम संस्था अध्यक्ष अजीत शर्मा ने सम्मान भी किया ।

रायपुर। साहित्य सृजन संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विराट महिला कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान कई प्रसिद्ध महिला कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार और कवि डॉ संजय अलंग अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं इस विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने शानदार कविता पाठ की प्रस्तुति पेशकर समां बांध दिया। जिससे पूरे आयोजन में हास्य और ओज की महफिल सज गई।

इन कवियों ने आयोजन में दी प्रस्तुति

इस सम्मेलन में ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय महिला कवि संतोष झांझी, रंजना गौतम उमरिया मध्य प्रदेश, डॉ रसीदा राशि मार्कण्डेय कोरबा, सोम प्रभा तिवारी नूर कोटा, अर्पणा अंजन द्विवेदी बिलासपुर, सरिता गौतम मधु दल्ली राजहरा, डॉ गीता विश्वकर्मा बालोद, ममता खरे, मधु संतोषी और श्रद्धा महंत कोरबा ने अपनी कविताओं का पाठ किया। विशिष्ट अतिथियों में स्वप्निल मिश्रा, पार्षद और पंकज विक्रम, वार्ड रायपुर भी शामिल थे।

महिला लेखकों को मंच किया गया प्रदान

साहित्य सृजन संस्थान के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता खरे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इससे पहले भी संस्था द्वारा महिला काव्य संध्या और महिलाओं को समर्पित करवा चौथ कवयित्री सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया था। यह आयोजन साहित्य जगत में महिला लेखकों को मंच प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Similar Posts