< Back
छत्तीसगढ़
हिस्ट्रीशीटर रोहित की पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
छत्तीसगढ़

तोमर ब्रदर्स पर पुलिस का एक्शन: हिस्ट्रीशीटर रोहित की पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Deeksha Mehra
|
15 July 2025 4:07 PM IST

Police Arrested Absconding Rohit Tomar Wife Bhavna Tomar : रायपुर। ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस भावना तोमर से पूछताछ कर रही है।

यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के खिलाफ सात केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक बार फिर कोर्ट में आवेदन लगाया है।

पुलिस के आवेदन पर दोनों फरार आरोपियों को 18 अगस्त तक कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था लेकिन आरोपी पुलिस को पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हुए। इससे पहले पुलिस दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ दो और गंभीर शिकायतें पहुंची हैं। दोनों मामले कर्जदारों को कई गुना ज्यादा रकम वसूलने के बाद और जान से मारने की धमकी देने के हैं।

पुरानी बस्ती के टीआई के अनुसार, शिकायतों की जांच जारी है। दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिर और अपराध आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए जाएंगे।

पुरानी बस्ती के सीएसपी राजेश देवांगन खुद आरोपियों के घर साई विला भाठागांव में गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंचे थे। पुलिस टीम को आरोपी घर में नहीं मिले। तब आरोपियों के रिश्तेदारों को गिरफ्तारी वारंट के बारे में बताया। वारंट चिपकाने के बाद पुलिस टीम लौटी थी।

Similar Posts