< Back
छत्तीसगढ़
President Draupadi Murmu honored Bastars daughter Hembati Nag

President Draupadi Murmu honored Bastar's daughter Hembati Nag

छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने बस्तर की बेटी हेमबती को किया सम्मानित, CM विष्णु देव साय ने भी दी शाबाशी

Deeksha Mehra
|
26 Dec 2024 1:50 PM IST

President Draupadi Murmu Honored Hembati Nag : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर बाल दिवस पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हेमबती नाग को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में सात श्रेणियों में 17 बच्चों को नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड दिया गया।

सीएम साय ने दी शाबाशी

सीएम साय ने ट्वीट कर हेमबती को शाबाशी दी है। उन्होंने लिखा- शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।

वहीं, नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड देने के बाद राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेता बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने असाधारण काम करते हुए अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं. देश के बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है।

राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी है हेमबती नाग

हेमबती नाग 15 साल की है। आईटीबीपी की 41वीं बटालियन से साल 2020 से प्रशिक्षण लेने के बाद हेमबती ने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में रजत पदक जीता। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। जिसके लिए बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


Similar Posts