छत्तीसगढ़
दूसरे राज्यों से आने लगा धान, 16 दिन में 19,320 क्विंटल जब्त
छत्तीसगढ़

दूसरे राज्यों से आने लगा धान, 16 दिन में 19,320 क्विंटल जब्त

Swadesh Bhopal
|
17 Nov 2025 11:20 AM IST

कलेक्टर ने की धान खरीदी की समीक्षा, सीमाओं पर चेकपोस्ट और टास्क फोर्स गठित
मार्कफेड ने जारी किए 1 से 16 नवंबर तक के आंकड़े

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले अवैध परिवहन से आने वाले धान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। 1 से 16 नवंबर के बीच लगभग 19,320 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

मार्कफेड ने राज्य में अन्य राज्यों से अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट स्थापित किए हैं और कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स भी बनाई गई है। इसके साथ ही मार्गफेड के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से धान खरीदी व्यवस्था की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है।

मार्कफेड के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 16 नवंबर के दौरान सबसे अधिक अवैध धान महासमुंद जिले से 4,266 क्विंटल जब्त किया गया।

अन्य जिलों में जब्ती के आंकड़े इस प्रकार हैं

• बलरामपुर: 4,229 क्विंटल

• सूरजपुर: 1,750 क्विंटल

• रायगढ़: 1,201 क्विंटल

• जशपुर: 1,157 क्विंटल

• गौरेला-पेंड्रा मरवाही: 967 क्विंटल

• कोण्डागांव: 1,101 क्विंटल

• सारंगढ़-बिलाईगढ़: 687 क्विंटल

• राजनांदगांव: 607 क्विंटल

• मुंगेली: 491 क्विंटल

• बलौदाबाजार: 386 क्विंटल

• बिलासपुर: 273 क्विंटल

• कोरिया: 253 क्विंटल

• खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 251 क्विंटल

• सरगुजा: 240 क्विंटल

• मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 228 क्विंटल

• दंतेवाड़ा: 220 क्विंटल

• बस्तर: 219 क्विंटल

• सक्ती: 137 क्विंटल

• सुकमा: 130 क्विंटल

• बालोद: 124 क्विंटल

• गरियाबंद: 122 क्विंटल

• जांजगीर-चांपा: 119 क्विंटल

• कवर्धा: 91 क्विंटल

• कोरबा: 82 क्विंटल

• रायपुर: 84 क्विंटल

• धमतीर: 73 क्विंटल

• नारायणपुर: 53 क्विंटल

• दुर्ग: 38 क्विंटल

• बेमेतरा: 32 क्विंटल

• मोहला-मानपुर-चौकी: 27 क्विंटल

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धान खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों, पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारियों और पंचायत सचिवों की बैठक लेकर व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को पर्व की तरह मनाएं और इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा और मनोयोग से कार्य करें।

डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि तकनीकी सहायता के लिए प्रशिक्षण वीडियो तैयार किए जा रहे हैं और शासन द्वारा लागू एस्मा के तहत लापरवाही या अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने भी कहा कि सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा और कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस को सूचित करें।

मार्कफेड और जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और अवैध परिवहन को रोकने के लिए लगातार निगरानी जारी है।

Similar Posts