< Back
छत्तीसगढ़
जंगल में मिली लाश, मुखबिरी का लगाया आरोप
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने की शिक्षा दूत की हत्या: जंगल में मिली लाश, मुखबिरी का लगाया आरोप

Deeksha Mehra
|
15 July 2025 12:55 PM IST

Naxalites Killed Shikshadoot : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बौखलाए नक्सलियों ने अब बीजापुर में शिक्षादूत को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक, पीलूर गांव के जंगल में 15 जुलाई की सुबह लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान विनोद मडे के तौर पर हुई है। इन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला फारसगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इससे पहले बीजापुर में नक्सलियों ने 15 दिनों में मुखबिरी के शक में 6 लोगों की हत्या की थी। जिसमें 4 ग्रामीण और 2 छात्र शामिल थे। नक्सलियों ने पिछले 25 साल में 1821 लोगों का मर्डर किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि, शिक्षा दूत की हत्या नक्सलियों ने पीलूर गांव के जंगल में की है। सुबह जब ग्रामीण अपने काम पर निकले तो पता चला कि, यहां किसी शिक्षादूत की लाश पड़ी है। फिलाहल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि, नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक यानी पिछले 25 सालों में बस्तर के अलग-अलग जिलों में कुल 1821 लोगों की हत्या की है। इनमें आम नागरिक समेत जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा हत्या बीजापुर जिले में ही हुई है।

Similar Posts