< Back
छत्तीसगढ़
सुकमा में  DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़

CG Naxal Encounter: कांकेर-नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान, सभी पर पांच लाख का था इनाम

Deeksha Mehra
|
18 Nov 2024 12:14 PM IST

Kanker-Narayanpur Naxal Encounter : कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे पांचों नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी मारे गए नक्सलियों पर आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि, ​अबूझमाड़ में 48 घंटे से चल रहे नक्सली और पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान 8-8 लाख के ईनामी नक्सली वनोजा मिचा कराम, संतोष कोरचामी, मनेष उर्फ़ काजु सैनू पद्दा, सुरेश उर्फ़ नागेश गांवडे, और पुनिता के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षाबल के जवानों द्वारा अभी भी जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। माना जा रहा है कि, नक्सलियों के मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बस्तर क्षेत्र में कांकेर नारायणपुर सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बस्तर फाइटर्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नक्सल विरोधी अभियान के तहत 15- 16 नवंबर को नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। ये मुठभेड़ 24 घंटे तक चली। इस मुठभेड़ में जवान घायल भी हुए है।

रविवार को बस्तर पुलिस ने बताया कि, सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दो महिला नक्सलियों समेत 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए...हथियार भी बरामद किए गए...ऑपरेशन में दो जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

बता दें कि, 1400 जवान क्षेत्र में एक्टिव हैं। जिस क्षेत्र में मुठभेड़ हो रही है वह नक्सलियों का गड़ कहा जाता है। सर्च ऑपरेशन चलाकर नकसलियों के शव ढूंढें जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि, इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

मध्य प्रदेश की खबर पढ़नें के लिए क्लिक कीजिये

छत्तीसगढ़ की खबर पढ़नें के लिए क्लिक कीजिये

उत्तर प्रदेश की खबर पढ़नें के लिए क्लिक कीजिये

देश की अन्य खबरें पढ़नें के लिए क्लिक कीजिये



Similar Posts