< Back
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Naxal

बीजापुर में मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या

छत्तीसगढ़

नक्सलियों की कायराना हरकत: बीजापुर में मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या

Gurjeet Kaur
|
30 Oct 2024 10:28 AM IST

Murder of villager by Naxalites : छत्तीसगढ़। मुखबिरी के शक के चलते नक्सलियों ने एक और ग्रामीण की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दिनेश पुजारी के रूप में हुई है। 29 अक्टूबर की रात को नक्सलियों ने दिनेश पुजारी को मौत के घाट उतारा है। जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से दिनेश पुजारी की हत्या की और उसके शव को गांव के पास फेंककर चले गए। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है।

पुलिस द्वारा दिनेश पुजारी हत्याकांड की जांच की जा रही है। यह मामला थाना बासागुड़ा क्षेत्र के ग्राम पुतकेल का है। इस हत्याकांड के पास आस - पास के क्षेत्र में भय का माहौल है। माओवादियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा पर्चा जारी किया गया है। इस पर्चे में मृतक ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

बता दें कि, इसके पहले अक्टूबर में ही नक्सलियों ने 55 वर्षीय ग्रामीण की हत्या कर दी थी। यह मामला बीजापुर के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के पोषणपल्ली गांव का था। मद्देड़ एरिया की माओवादी कमेटी ने पर्चे जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

इस साल मुखबिरी के शक में 50 से ज्यादा लोगों की हत्या :

एंटी नक्सल ऑपरेशन में जैसे - जैसे तेजी आती जाती है वैसे - वैसे नक्सली टार्गेटेड किलिंग में तेजी लाते हैं। इस साल रिकॉर्ड एनकाउंटर के साथ - साथ ग्रामीणों की हत्या की वारदात भी बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल माओवादियों ने 50 से ज्यादा हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

Similar Posts