< Back
छत्तीसगढ़
सुकमा में नक्सलियों ने चाकू से किया पुलिस पर हमला, हथियार लूट कर हो गए फरार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने चाकू से किया पुलिस पर हमला, हथियार लूट कर हो गए फरार

Gurjeet Kaur
|
3 Nov 2024 10:56 AM IST

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार सुबह नकसलियों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले के बाद नकसलियों ने पुलिस वालों के हथियार भी लूट लिए। अधिकारियों ने बताया कि, उन पर चाकुओं से हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं इनमें से एक की हालत गंभीर है।

यह घटना जगरगुंडा के बाजार क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे हुई। दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात करीब 20 पुलिसकर्मियों के समूह का हिस्सा थे। एक अधिकारी ने बताया, "दोनों पुलिसकर्मी बाकी पुलिसकर्मियों से कुछ दूरी पर चल रहे थे, तभी (माओवादियों की) एक छोटी टुकड़ी ने उन पर हमला कर दिया। जब वे गिर गए, तो माओवादियों ने उनके हथियार लूट लिए और मौके से फरार हो गए। वहां करीब चार-पांच माओवादी थे और वे पैदल थे।"

दोनों पुलिस कर्मियों पर चाकुओं से हमला किया गया है। इनमें से एक खतरे से बाहर है और दूसरे की गर्दन पर चोट लगी है। अधिकारी ने कहा कि घायल पुलिसकर्मी को दंतेवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया था और बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि, अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि, इसी तरह की एक घटना में इस साल फरवरी में बीजापुर जिले के एक बाजार में हुई थी। जहां नकसलियों ने सीएएफ के एक जवान की हत्या कर दी थी। वहीं जून में सुकमा में एक फन फेयर में एक कांस्टेबल की हत्या कर दी गई थी।

Similar Posts