< Back
छत्तीसगढ़
Minister Kedar Kashyap

Minister Kedar Kashyap

छत्तीसगढ़

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को आज जितनी भी खुशी मना ले कल फिर EVM का रोना रोएंगे, बोले मंत्री केदार कश्यप

Deeksha Mehra
|
22 Nov 2024 2:49 PM IST

South Assembly By-election Result : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आने से पहले बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। दोनों पार्टियों के द्वारा उपचुआनव जीतने का दावा ठोंका जा रहा है। इसी पर पलटवार करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार 22 नवंबर को मीडिया में बयान जारी किया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस आज जितना जश्न मनाना चाहती है मना ले, क्योंकि रिजल्ट आने के बाद ये फिर से EVM का रोना ही रोएंगे।

मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, कांग्रेस हमेशा जीत का दावा करती है.. टेंट, कुर्सी, मिठाई का आर्डर दे देते है.. लेकिन दुर्भाग्य है कि वो उसका लाभ नही ले पाते। आज जितनी खुशी मनानी है मना लें, क्योंकि कल से फिर EVM का रोना रोएंगे।

मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच

बता दें कि, दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। इस उप चुनाव में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाताओं ने वोट किया इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर बीते दिन 13 नवंबर को वोटिंग कराई गई थी। इसके नतीजे 23 नवंबर को वोटों की गिनती के बाद जारी होंगे। बता दें कि, इस सीट पर शाम पांच बजे तक 46.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।


Similar Posts