< Back
छत्तीसगढ़
जगदलपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए टूटेंगे कई आशियानें, प्रशासन ने किया नोटिस जारी
छत्तीसगढ़

CG News: जगदलपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए टूटेंगे कई आशियानें, प्रशासन ने किया नोटिस जारी

Deeksha Mehra
|
29 Nov 2024 12:56 PM IST

Jagdalpur Overbridge Construction Dispute : छत्तीसगढ़। जगदलपुर में ओवरब्रिज निर्माण के लिए आसपास के बने कई आशियानों को तोडा जायेगा। इसको लेकर प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया। प्रशासन के नोटिस के बाद लोगों में नाराजगी है तो वहीं कांग्रेस ने भी इस पर कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने बताया कि, यह नोटिस उन मकानों को दिया गया है जो 50 साल से अधिक समय से वहां मौजूद हैं।

कांग्रेस ने उठाये सवाल

प्रशासन द्वारा घर तोड़ने के नोटिस के बाद से विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ओवरब्रिज बनाने से पहले दोनों तरफ का सर्वे होना चाहिए था। पार्टी का कहना है कि सरकार ने बिना उचित योजना के यह निर्णय लिया है, जिससे वर्षों से बसे लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय निवासियों ने भी इस कदम पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के हमें यहाँ से जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रभावित लोगों को पहले मुआवजा और पुनर्वास का प्रावधान किया जाए।

ओवरब्रिज का निर्माण यातायात सुधारने के लिए जरूरी

इस पूरे मामले पर प्रशासन का कहना है कि ओवरब्रिज का निर्माण शहर में यातायात सुधारने के लिए जरूरी है। हालांकि, सर्वे न होने के कांग्रेस द्वारा लगाए आरोपों को लेकर प्रशासन ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है, और स्थानीय लोग समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।


Similar Posts