< Back
छत्तीसगढ़
बीजापुर नेशनल पार्क में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन माओवादी ढेर

CG Naxal Encounter 

छत्तीसगढ़

Naxal Encounter: बीजापुर नेशनल पार्क में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन माओवादी ढेर

Gurjeet Kaur
|
12 Jan 2025 11:37 AM IST

छत्तीसगढ़। बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। दोनों तरफ से रुक - रुक कर फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बलों को सर्च के दौरान ऑटोमेटिक हथियारों बरामद हुए हैं।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र के मद्देड़, बंदेपारा में मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षा बल के किसी जवान के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों संख्या बढ़ भी सकती है।

डिविजनल कमेटी मेंबर के नक्सलियों को घेरा :

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बल के जवानों ने डिविजनल कमेटी मेंबर के नक्सलियों को घेरा है। इस कैडर के कुछ नक्सलियों पर लाखों का ईनाम घोषित है। इनके नेशनल पार्क एरिया में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर सुरक्षा बलों के जवानों को क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था।

बीजापुर में नक्सली और सुरक्षा बल की आरपार की लड़ाई :

बीजापुर में नक्सली और सुरक्षा बल के बीच आर पार की लड़ाई शुरू हो गई है। बीजापुर में आईडी ब्लास्ट के बाद सेना ने बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षा बल के जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इसके बाद रविवार को दोबारा सुरक्षा बल और नक्सली आमने - सामने हैं।

यह भी पढ़ें :

बीजापुर जिला मुख्यालय के पास नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बीजापुर IED ब्लास्ट के शहीद जवानों को आज देंगे अंतिम विदाई, CM साय दंतेवाड़ा भी होंगे शामिल


Similar Posts