< Back
छत्तीसगढ़
हत्यारे भाई को कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबोचा, संपत्ति के विवाद के चलते किया था मॉर्डर
छत्तीसगढ़

CG Crime News: हत्यारे भाई को कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबोचा, संपत्ति के विवाद के चलते किया था मॉर्डर

Deeksha Mehra
|
11 Jun 2025 2:54 PM IST

Chhattisgarh Crime News : दुर्ग, छत्तीसगढ़। भिलाई छावनी क्षेत्र के सुभाष नगर में हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद ही फरार हत्या के आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, छोटे भाई ने यह हत्या संपत्ति के विवाद के चलते की थी। यह जानकारी एएसपी पद्मश्री तंवर ने दी है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने इस मामले को लेकर बताया कि, सुभाष नगर में एक व्यक्ति की उसके छोटे भाई ने संपत्ति विवाद में हत्या कर दी। आरोपी ने कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हथियार बरामद कर लिया। मृतक की पहचान 53 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी छोटा भाई 45 वर्षीय राजवीर सिंह है।

ये है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ा कि राजेंद्र सिंह ने आपा खो दिया। इसके बाद छोटे भाई ने गुस्से में बड़े भाई महेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी राजवीर मौके से फरार हो गया था।

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि, हत्या की वारदात की सूचना मिलने के बाद छावनी थाना पुलिस, एसपी विजय अग्रवाल और अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और घर वालों से पूछताछ की।


Similar Posts