< Back
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी शुरू, रायपुर के VIP चौक में लंबा जाम
छत्तीसगढ़

CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी शुरू, रायपुर के VIP चौक में लंबा जाम

Deeksha Mehra
|
22 July 2025 1:13 PM IST

CG Congress Economic Blockade : रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुरू हो गई है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर के VIP चौक में लंबा जाम लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे है। यह प्रदर्शन चैतन्य बघेल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर में वीआईपी रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर चक्काजाम करने पहुंचे हैं। ट्रैक्टर रखकर रिंगरोड को कांग्रेसियों ने रोड ब्लॉक कर दिया है, जिससे वीआईपी रोड पर लंबा जाम लग गया है। यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर मौजूद हैं।

वहीं बेमेतरा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन चल रहा है। कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने रायपुर से जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया है।

इसके आलावा महासमुंद में कांग्रेस कमेटी ने जिले में चार जगहों NH 53 पर घोड़ारी में, तुमगांव में, सरायपाली मे घंटेश्वरी मंदिर के पास और NH- 353 पर टेमरी के पास पर चक्काजाम किया।

बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आर्थिक नाकेबंदी के दौरान विरोध प्रदर्शन जारी। सैकड़ों कांग्रेसी नेशनल हाइवे 30 पर धरने पर बैठे हैं। विधायक लखेस्वर बघेल के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं।

धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन NH 30 पर शुरू हो गया है। सेहराडबरी सिग्नल के पास सड़क पर कांग्रेसी बैठे हैं। जिले के तीनों विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद हैं। रायपुर- जगदलपुर मुख्य मार्ग में यातायात बाधित कर दिया गया है।

बालोद जिले में कुसुमकसा चौक पर कांग्रेस ने चक्का जाम किया। इसके कारण दल्लीराजहरा- बालोद- राजनादगांव मुख्य मार्ग बंद हो गया। डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया और बालोद विधायक संगीता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।


Similar Posts