< Back
छत्तीसगढ़
ग्रामीणों ने पारम्परिक नृत्य कर किया स्वागत, 16.25 करोड़ की दी सौगात
छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय का सुकमा में सरप्राइज विजिट: ग्रामीणों ने पारम्परिक नृत्य कर किया स्वागत, 16.25 करोड़ की दी सौगात

Deeksha Mehra
|
30 May 2025 3:23 PM IST

CM Vishnu Deo Sai Sukma Surprise Visit : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के विकासखंड तोंगापाल में आयोजित शिविर में अचानक पहुंचे। प्रदेश के मुखिया (मुख्यमंत्री) का अचानक उनके गांव में पहुंचने पर ग्रामीण उत्साहित हो गए।

ग्रामीणों ने इस दौरान सीएम साय के स्वागत में पारंपरिक नृत्य और फूल देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में लोगों से योजनाओं की फीडबैक लेकर 16 करोड़ 25 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 3 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम 4.50 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 52 लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 24लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क के लिए 1 करोड़ 24लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है।

इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण के लिए 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया।


Similar Posts