< Back
छत्तीसगढ़
IAS सुबोध सिंह बने मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव, 5 साल सेन्ट्रल डेपुटेशन पर रहे
छत्तीसगढ़

CG News: IAS सुबोध सिंह बने मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव, 5 साल सेन्ट्रल डेपुटेशन पर रहे

Rashmi Dubey
|
20 Dec 2024 9:11 PM IST

CG News: सेन्ट्रल डेपुटेशन से छत्तीसगढ़ वापस लौटे IAS सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें सिंह पिछले 5 सालों से सिंह डेपुटेशन पर दिल्ली में काम कर रहे थे। NEET परीक्षा विवाद के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के DG पद से इन्हें हटा दिया गया था। जिसके बाद सुबोध सिंह दिल्ली में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के रूप में इस समय काम कर रहे थे। वे 19 दिसंबर की शाम को रायपुर पहुंच गए थे। उन्हें मुख्य सचिव से मिलकर ज्वॉइनिंग दे दी थी। वहीं केन्द्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने सुबोध सिंह की छत्तीसगढ़ वापसी को लेकर 17 दिसंबर को ही आदेश जारी किया था।

रमन सरकार की ब्यूरोक्रेसी में निभाई बड़ी भूमिका

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी हैं सुबोध कुमार सिंह । अपने करियर के दौरान रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। डॉ. रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल के समय उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के तौर पर अहम जिम्मेदारी निभाई थी।

रमन सरकार के दौरान सुबोध सिंह उनके करीबी अफसरों में गिने जाते थे। छत्तीसगढ़ में रहते हुए उनकी छवि निर्विवाद अधिकारी के रूप में हुई।

CG वापस लौटने वाले IAS अफसर

ऋतु सेन

सोनमणि बोरा

ऋचा शर्मा

अविनाश चंपावत

रजत कुमार

रोहित यादव

अमित कटारिया

Similar Posts