छत्तीसगढ़
सुकमा में एक महिला समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 25 लाख रुपए का था इनाम
छत्तीसगढ़

CG Naxalite Surrender: सुकमा में एक महिला समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 25 लाख रुपए का था इनाम

Deeksha Mehra
|
2 Jun 2025 1:21 PM IST

Chhattisgarh Naxalite Surrender : सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों एक और बड़ा झटका लगा है। बस्तर जिला नक्सल मुक्त होने के बाद सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें एक महिला माओवादी भी शामिल है। जानकारी एक मुताबिक, सभी नक्सलियों पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

एसपी सुकमा किरण चौहान ने कहा, सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। परिणामस्वरूप, आज 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन 16 नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपये का इनाम था। इनमें बटालियन और अन्य डिवीजनों के नक्सली शामिल थे, जिनमें ओडिशा के कुछ नक्सली भी शामिल थे।

एसपी किरण चौहान ने आगे बताया कि, सभी नक्सलियों ने प्रदेश की आत्म समर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर पुलिस के सामने अपने हथियार दाल दिए हैं। सभी नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते है।

गौरतलब है कि, मई 2025 को कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (DVF) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान खूंखार और वांटेड एरिया कमेटी सदस्य (ACM) कुंजम हिडमा उर्फ ​​मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। नक्सली नेता कुंजाम हिडमा को कोरापुट जिले के बाइपारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुडा जंगल से पकड़ा गया।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त सामानों में एक AK-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, रेडियो, चाकू और माओवादी साहित्य शामिल है।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

राहुल जुमने (उम्र 18 वर्ष), इनामी ₹8 लाख, पीएलजीए बटालियन सदस्य

लेकाम लखमा (उम्र 28 वर्ष), इनामी ₹3 लाख, टीडी टीम सदस्य

सोंडी बुटा (उम्र 20 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एरिया कमेटी सदस्य

तेलाम कोसा (उम्र 19 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एसजेडसीएम सदस्य

जोड़ी हुर्री (उम्र 29 वर्ष), इनामी ₹2 लाख, एओबी पार्टी सदस्य

माड़वी माइका (उम्र 18 वर्ष), ग्राम केरलापाल चेतना मंच सदस्य

रवि भीमा (उम्र 45 वर्ष), जीआरजी मिलिशिया सदस्य

सोंडी देवा (उम्र 30 वर्ष), नागाराम आरसीडीएफसीएमएस सदस्य

सोंडी हिडमा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य

हेमला हिडमा (उम्र 40 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य

माड़वी सन्ना (उम्र 42 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य

पदाम दारा (उम्र 31 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य

सोंडी भीमा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य

जुमने बेटू (उम्र 23 वर्ष), ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य

लेकाम लखमू (उम्र 30 वर्ष), ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य

महिला रीता ऊर्फ़ जोड़ी सुक्की (उम्र 36 वर्ष), इनामी ₹8 लाख, सीआरएस कंपनी सदस्य

यह भी पढ़ें : Naxalite Kunjam Hidma: 14 साल की उम्र में नक्सली बना कुंजम हिडमा, बाल संघम से सैन्य प्लाटून तक की पूरी टाइमलाइन

Similar Posts