< Back
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई, बलौदाबाजार से दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन, सभी मामलों को किया टेकओवर

छत्तीसगढ़

CBI Action in CG: छत्तीसगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई, बलौदाबाजार से दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Deeksha Mehra
|
24 Nov 2024 2:09 PM IST

CBI Arrested Postal Department officials : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सीबीआई ने दो अधिकारीयों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ऑफिसर्स ने बताया कि, डाक विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी करते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। सीबीआई अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई बलौदाबाजार के डाक विभाग में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने डाक विभाग के दो अधिकारियों को 37 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बलौदाबाजार स्थित उप मंडल निरीक्षक (डाक) कार्यालय के मेल ओवरसियर राजेश पटेल और एसडीआईपी विनीता मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, 19 नवंबर 2024 को देवासुंदरा डाकघर के शाखा डाक अधीक्षक ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 22 अक्टूबर 2024 को देवासुंदरा डाकघर का निरीक्षण किया गया था।

इस निरीक्षण के दौरान मेल ओवरसियर राजेश पटेल और एसडीआईपी विनीता मानिकपुरी ने शाखा पोस्ट मास्टर की ओर से कुछ आधिकारिक कर्तव्यों में गलतियां पाई थीं। इन गलतियों को रफा-दफा करने के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने आरोपियों से रिश्वत की राशि किश्तों में देने का अनुरोध किया, जिसे दोनों आरोपियों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद यह तय हुआ कि पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये दिए जाएंगे और दूसरी किश्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

पीड़ित शाखा पोस्ट मास्टर ने सीबीआई में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीबीआई ने योजना के अनुसार रिश्वत की राशि के साथ राजेश पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और विनीता मानिकपुरी को भी गिरफ्तार किया, जो इस मामले में शामिल थीं।

सीबीआई ने रिश्वत की राशि जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। सीबीआई दोनों के कार्यालय और आवास की तलाशी लेकर जांच कर रही है और भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य मामलों की भी छानबीन शुरू कर दी है।


Similar Posts