< Back
छत्तीसगढ़
उदंती अभ्यारण क्षेत्र में अवैध बस्ती पर चला बुलडोजर, हजारों पेड़ काटकर किया था कब्जा
छत्तीसगढ़

Bulldozers Action: उदंती अभ्यारण क्षेत्र में अवैध बस्ती पर चला बुलडोजर, हजारों पेड़ काटकर किया था कब्जा

Deeksha Mehra
|
2 Jun 2025 4:17 PM IST

Bulldozers Ran on illegal Settlement in Udanti Sanctuary Area : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के बफर जोन इलाके के अवैध बस्ती पर बुलडोजर चला है। जानकारी के मुताबिक, इस बार इंदागांव रेंज के घुमरापदर गांव से लगे जंगल में बसे अवैध बस्ती पर कार्रवाई हुई है। उप निदेशक वरुण जैन के साथ 100 से ज्यादा वन और पुलिस अमला अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे।

डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन ने बताया कि अभ्यारण्य में बसी 6वीं अवैध बस्ती को उजाड़ा गया। 29 अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध नामजद प्रकरण दर्ज किया है। ये लोग पिछले 10 सालों में हजारों पेड़ों की अवैध कटाई कर 60 हैक्टेयर वन भूमि पर कब्जा कर लिए थे। उन्हें छोड़ने कई बार नोटिस दिया गया था लेकिन ये लोग यहां मकान बनाकर रहते हुए वन भूमि पर मक्के और धान का फसल ले रहे थे। नोटिस अवधि खत्म होने के बाद बेदखली की कार्रवाई की गई है।

डिप्टी डायरेक्टर जैन ने आगे कहा कि, डेढ़ साल में 5 से ज्यादा अवैध बस्ती बेदखल कर 700 हेक्टेयर वन भूमि को खाली कराया जा चुका है। खाली कराए भूमि में पौधरोपण के अलावा जल एवं भूमि संरक्षण के लिए कंटूर ट्रेंच का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि, बेदखली के बाद से अभ्यारण्य इलाके में होने वाले वन्य जीव के शिकार में कमी आई है। इसके अलावा वन्य प्राणियों के लिए अनुकूल वातावरण बनने से प्राणियों के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है।

Similar Posts