< Back
छत्तीसगढ़
कांकेर नारायणपुर सीमा पर एंटी नक्सल ऑपरेशन तीसरे दिन जारी, दो महिला नक्सलियों समेत 5 के शव बरामद

कांकेर नारायणपुर सीमा पर एंटी नक्सल ऑपरेशन तीसरे दिन जारी

छत्तीसगढ़

बस्तर: कांकेर नारायणपुर सीमा पर एंटी नक्सल ऑपरेशन तीसरे दिन जारी, दो महिला नक्सलियों समेत 5 के शव बरामद

Gurjeet Kaur
|
17 Nov 2024 11:00 AM IST

छत्तीसगढ़। कांकेर नारायणपुर सीमा पर एंटी नक्सल ऑपरेशन तीसरे दिन जारी है। जवानों ने नक्सली इलाके को चारों ओर से घेर रखा है। सुरक्षा बालों को इलाके में नक्सली प्रभाकर के छिपे होने की आशंका है। एसपी ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि, बड़ी संख्या में नक्सली इलाके में मौजूद हैं। बड़ी संख्या में जवान कांकेर नारायणपुर सीमा पर देर रात से तैनात।हैं

बस्तर क्षेत्र में कांकेर नारायणपुर सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बस्तर फाइटर्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नक्सल विरोधी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई है। बस्तर पुलिस ने बताया कि, सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दो महिला नक्सलियों समेत 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए...हथियार भी बरामद किए गए...ऑपरेशन में दो जवान घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

बता दें कि, 1400 जवान क्षेत्र में एक्टिव हैं। जिस क्षेत्र में मुठभेड़ हो रही है वह नक्सलियों का गड़ कहा जाता है। सर्च ऑपरेशन चलाकर नकसलियों के शव ढूंढें जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि, इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

Similar Posts