< Back
छत्तीसगढ़
साय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच सीएम का बड़ा बयान, बोले - बहुत जल्द होगा सब…
छत्तीसगढ़

CG NEWS: साय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच सीएम का बड़ा बयान, बोले - बहुत जल्द होगा सब…

Deeksha Mehra
|
19 March 2025 11:57 AM IST

CM Vishnu Deo Sai on CG Cabinet Expansion : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को दिल्ली दौरे से लौटे है। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम साय ने मीडिया को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि, बहुत जल्द सब कुछ होगा। सीएम के इस बयान के राजनैतिक गलियारों में सुबुगाहट शुरू हो गई है।

नगरीय और पंचायत चुनाव की जीत से कराया अवगत

दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नगरीय निकाय के साथ पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बारे में बताया। इसके साथ ही नक्सलवाद से जो लड़ाई हमारे जवान लड़ रहे हैं, उसके बारे में चर्चा की।

निगम मंडल में भी नियुक्तियां जल्द होंगी

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का दौरा और कांग्रेस पार्टी की बैठक पर सीएम साय ने कहा कि हमारी मुलाकात सचिन पायलट से हुई। एक ही प्लेन पर आए हैं। बैठक उनका मामला है, लेकिन जो हाल होना था, कांग्रेस पार्टी का वह हो चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि सब होगा, मंत्रिमंडल का भी विस्तार होगा और निगम मंडल में भी नियुक्तियां जल्द होंगी।


Similar Posts