< Back
बिज़नेस
ट्रंप ने फिर छेड़ी ट्रेड वॉर! सोने की कीमतें ₹99,000 के पार, निवेशकों में हलचल
बिज़नेस

Trump Tariff: ट्रंप ने फिर छेड़ी ट्रेड वॉर! सोने की कीमतें ₹99,000 के पार, निवेशकों में हलचल

Swadesh Editor
|
8 July 2025 8:42 PM IST

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर एक बार टैरिफ वॉर शुरू कर दी है।

Trump Tariff: दुनिया में एक बार फिर से ट्रेड वॉर की आहट सुनाई देनी शुरू हो गई है। इसका अब सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ना शुरू हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बड़े देशों को ट्रेड वॉर की धमकी दी जिसकी वजह से सोने की कीमतों में इजाफा हुआ। जिसके चलते 10 ग्राम सोना ₹99,000 के पार चला गया। सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले उत्पादों पर 25% इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का ऐलान कर दिया। जिसके कारण विश्व भर के बाजारों में हलचल बढ़ गई। जिसके बाद निवेशकों ने सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प के तौर पर चुना।

दिल्ली में दिखी तेजी

ट्रम्प के ऐलान के बाद दिल्ली के बाजार में भी जबरदस्त तेजी दिखी। सोने चांदी के रेट में भी बढ़ोत्तरी दिखी। 10 ग्राम सोने की कीमत ₹98,570 से बढ़कर ₹99,120 हो गई। वहीं 99.5% शुद्धता वाले सोने का रेट ₹98,600 दर्ज किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का कैसा रहा हाल

ट्रेड वॉर का असर न सिर्फ भारतीय बाजार बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ा। स्पॉट गोल्ड की कीमत $3,325 प्रति औंस तक जा पहुंची, जो हाल के महीनों का उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय निवेशक भी सोने की ओर लौटे हैं।

इस पूरी स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेड वॉर की आशंका के चलते निवेशक सोने में शरण ले रहे हैं। जिसके चलते सोने के रेट में तेजी देखी गई है।

Similar Posts