< Back
मध्यप्रदेश
Bulldozer ran on Janata Dal office in Jabalpur

Bulldozer ran on Janata Dal office in Jabalpur

मध्यप्रदेश

MP NEWS: जबलपुर में जनता दल के कार्यालय पर चला बुलडोजर, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों में तीखी बहस

Deeksha Mehra
|
15 Nov 2024 5:26 PM IST

Bulldozer Ran on Janata Dal office in Jabalpur : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जनता दल के कार्यालय पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। बताया जा रहा है कि, रक्षा संपदा डायरेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, जबलपुर के कैंट बोर्ड सदर के पास जनता दल का कथित कार्यालय अवैध तरीके से बना था। रक्षा संपदा के डायरेक्टर एन वी नारायण के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अतिक्रमण का मामला समाने आया था। जिसके बाद उन्होंने ऑफिस को ध्वस्त करने का निर्देश दिया।

अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई

शुक्रवार 15 नवंबर को जनता दल के कार्यालय पर बुलडोजर चलाने के साथ कैंट बोर्ड की टीम ने पांच दुकानों को भी तोड़ा। इस दौरान जनता दल नेता सूरज जायसवाल ने भारी बवाल किया। जनता दल के नेता सूरज जायसवाल और कार्यकर्ता, कैंट बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारियों से बहस करते नजर आए।

जनता दल नेताओं का आरोप है कि बिना नोटिस के कार्रवाई की गई है। जमीन के दस्तावेज होने के बावजूद निर्माण तोड़ने का आरोप लगाया है। कैंट बोर्ड की अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की गई।


Similar Posts