< Back
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में 140 साल पुराने हॉस्पिटल पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर चला रहे थे चौपाटी
छत्तीसगढ़

Bilaspur News: बिलासपुर में 140 साल पुराने हॉस्पिटल पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर चला रहे थे चौपाटी

Deeksha Mehra
|
8 Jan 2025 2:21 PM IST

Bulldozer Ran on Bilaspur Mission Hospital : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 140 साल पुराने मिशन अस्पताल पर बुधवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि, सरकारी जमीन का इस्तेमाल व्यावसायिक काम के लिए किया जा रहा था। इसके साथ ही बीते दस सालों से लीज रिन्यू नहीं कराया गया था। इसके चलते नगर निगम अस्पताल परिसर पर बुलडोजर चला दिया है।

जानकारी के अनुसार, मिशन अस्पताल की स्थापना 1885 में हुई थी। 2024 तक उसकी हालत जर्जर हो चुकी थी। अस्पताल का लीज 2014 में ही खत्म हो गया था। उसे रिन्यू नहीं कराया गया था। शर्तों का उल्लंघन करते हुए डायरेक्टर रमन जोगी ने इसे चौपाटी बनाकर किराए पर दे दिया और लाखों रुपए की कमाई की। इतना ही नहीं कैंपस के भीतर एक रेस्टोरेंट भी संचालित हो रहा था।

बताया जा रहा है कि, सेवा के नाम से मिशन अस्पताल को 11 एकड़ जमीन लीज पर दी गई थी। 1966 में लीज का नवीनीकरण कर 1994 तक लीज बढ़ाई गई थी। पुलिस की अवधि 31 अप्रैल 1994 तक के लिए थी। लीज में मुख्य रूप से निर्माण में बदलाव एवं व्यवसायिक गतिविधियां बिना कलेक्टर की अनुमति के न किए जाने की शर्त थी।

कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश

दरअसल, कलेक्टर अवनीश शरण ने मिशन हॉस्पिटल के दस्तावेजों की जांच का निर्देश दिया था। जांच में सामने आया कि, 31 अप्रैल 1994 तक लीज की अवधि थी और सेवा के नाम पर लीज लेकर व्यवासायिक उपयोग करने लगे थे। 92069 वर्ग फिट अन्य व्यक्तियों के नाम रजिस्टर विक्रय पत्र के माध्यम से विक्रय भी किया गया था।

Similar Posts