< Back
मध्यप्रदेश
Budhni-Vijaypur by-election result

Budhni-Vijaypur by-election result

मध्यप्रदेश

बुधनी उपचुनाव: मतगणना का पहला राउंड खत्म, 7 हजार वोटो से कांग्रेस आगे

Deeksha Mehra
|
23 Nov 2024 9:19 AM IST

Budhni-Vijaypur by-election result : मध्य प्रदेश। विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के आज यानी 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोट काउंटिंग का पहला राउंड खत्म हो चुका है। यहां लगभग सात हजार वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार राजकुमार पटेल आगे है।

बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं। वे करीब सात हजार वोट से आगे चल रहीं हैं। वहीं, विजयपुर में दूसरे राउंड में भाजपा के रामनिवास रावत ने बढ़त बना ली है। वे दो हजार 475 वोट से कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से आगे चल रहे हैं।

बुधनी विधानसभा के लिए मतगणना सीहोर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हो रही है। यहां 363 मतदान केंद्रों के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। वहीं विजयपुर विधानसभा के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज श्योपुर में 327 मतदान केंद्रों के लिए 16 टेबल लगाई गई हैं। बुधनी सीट पर 13 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जबकि, विजयपुर में 21 राउंड में मतगणना पूरी होगी। ऐसे बुधनी का चुनाव परिणाम जल्दी सामने आएगा।

सुरक्षा सख्त, कितना हुआ था मतदान

मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई है। बता दें बुधनी में 77.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 80.10 प्रतिशत पुरुष और 73.82 प्रतिश महिलाओं ने वोट किया। वहीं, विजयपुर में 77.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 79.14 प्रतिशत पुरुष मतदाओं और 76.24 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट किया।


Similar Posts