< Back
Breaking News
Sonia Gandhi Admitted

Sonia Gandhi Admitted

Breaking News

Sonia Gandhi Admitted: सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, इस वजह से किया गया एडमिट...

Rashmi Dubey
|
20 Feb 2025 10:43 PM IST

Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी तबीयत ठीक है और संभावना है कि उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

सोनिया गांधी को कब और किस कारण से अस्पताल में भर्ती किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी आखिरी बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान रही, जब वे राज्यसभा में नजर आई थीं।

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष, डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के कारण आज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, स्थिति चिंताजनक नहीं है और उम्मीद है कि उन्हें शुक्रवार सुबह तक छुट्टी मिल जाएगी। उनका इलाज गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में किया जा रहा है।

संसद के बजट सत्र में हुई थीं शामिल

सोनिया गांधी 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में नजर आई थीं, जो उनकी हाल की सबसे बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति थी। इससे पहले 10 फरवरी को उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने की मांग की थी। उनका कहना था कि देरी के कारण कई लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित हो रहे हैं।

राज्य सभा में शून्य काल में सोनिया गाँधी ने कही थी ये बात

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सोनिया गांधी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभार्थियों की पहचान अब भी 2011 की जनगणना के आधार पर की जा रही है, जबकि इसे नवीनतम जनसंख्या आंकड़ों के अनुरूप होना चाहिए।

उन्होंने एनएफएसए को एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इसे सितंबर 2013 में यूपीए सरकार द्वारा शुरू किया गया था, ताकि देश की 140 करोड़ आबादी को खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Similar Posts