< Back
Breaking News
LSG Captain Announced

LSG Captain Announced

Breaking News

LSG Captain Announced: IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नए कप्तान का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Rashmi Dubey
|
20 Jan 2025 3:37 PM IST

LSG New Captain Announced : लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत को अपना कप्तान नियुक्त किया है। आईपीएल के शुरू होने से पहले ही ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि लखनऊ सुपर जायंट्स पंत को कप्तान बना सकती है, और यह सही साबित हुआ। एक विशेष कार्यक्रम में ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाने का ऐलान किया गया।

हालांकि, इस पद के लिए निकोलस पूरन भी रेस में थे, लेकिन पंत का दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का अनुभव उनके चयन में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

संजीव गोयनका ने की घोषणा

लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि ऋषभ पंत आगामी आईपीएल 2025 सीज़न में टीम की कप्तानी करेंगे। इस ऐलान के साथ गोयनका ने दावा किया कि पंत न केवल लखनऊ, बल्कि पूरे आईपीएल के सबसे महान कप्तान साबित होंगे।

पंत का आईपीएल कप्तानी में अनुभव

ऋषभ पंत का आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव रहा है, क्योंकि वह 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे। हालांकि, 2024 के बाद उनकी राहें दिल्ली से अलग हो गईं और अब वह लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं। पंत के पास टीम को चैंपियन बनाने का अब एक और अवसर होगा।

निकोलस पूरन को दी मात

ऋषभ पंत के सामने लखनऊ की कप्तानी के लिए निकोलस पूरन की चुनौती भी थी, जो पहले वेस्टइंडीज के कप्तान रह चुके हैं और उनके प्रदर्शन ने भी सबका ध्यान खींचा। लेकिन अंत में, लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका ने पंत को कप्तान के रूप में चुना।

लखनऊ सुपरजायंट्स का स्क्वाड देखिये

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, शेमार जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह।

Similar Posts