< Back
Breaking News
Jharkhand News

Jharkhand News : जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या

Breaking News

Jharkhand News: जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, NH - 33 पर हंगामा, एक्शन न लिए जाने पर झारखंड बंद का आवाहन

Gurjeet Kaur
|
21 April 2025 7:30 AM IST

Jharkhand News : झारखंड। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रविवार रात की बताई जा रही है।हत्याकांड की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज आक्रोशित हो गया। देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जाम कर दिया गया था। करणी सेना के लोगों का कहना है कि, जल्द से जल्द हत्यारे पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा झारखंड बंद होगा।

जमशेदपुर के करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की अज्ञात अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या कर दी थी। विरोध में नगरवासियो ने डिमना चौक जाम,NH 33 पूरी तरह जाम से कर दिया। तनाव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। लोगो में सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। पुलिस - प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिए जाने पर देर रात जाम खुला।

क्षत्रीय करनी सेना के अध्यक्ष, राज शेखावत ने कहा - 'क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बिनय सिंह जी की धोखे से हत्या की गई। 48 घंटे मे सभी की गिरफ्तारी सरकार एवं प्रसाशन सुनिश्चित करे अन्यथा हम लोगों द्वारा इन हत्यारों एवं साजिशकर्ताओं को घर मे घुस कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सभी जमशेदपुर पहुचे एवं अंत तक डटे रहें। जय क्षात्र धर्म।'

कैसे की गई विनय सिंह की हत्या :

जानकारी के अनुसार, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्यारे घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में मौके पर ही विनय सिंह तोड़ दिया। हत्या किसने की और क्यों की यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Similar Posts