< Back
Breaking News
निकिता सिंघानिया समेत तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा

अतुल सुभाष आत्महत्या केस

Breaking News

अतुल सुभाष आत्महत्या केस: निकिता सिंघानिया समेत तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा

Gurjeet Kaur
|
15 Dec 2024 8:52 AM IST

Atul Subhash Suicide Case : एआई इंजिनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। अतुल सुभाष की पत्‍नी निकिता सिंघानिया समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों बेंगलुरु पुलिस ने निकिता सिंघानिया के घर नोटिस चस्पा कर तीन दिन के अंदर पूछताछ के लिए पुलिस थाने आने के लिए कहा था।

बेंगलुरु डीसीपी शिवकुमार ने बताया कि, अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है जबकि उसकी सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।

अतुल सुभाष पत्नी निकिता सिंघानिया, सास और साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एफआईआर में तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए इलाहबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

अतुल सुभाष के भाई विकास की शिकायत के बेंगलुरु पुलिस जौनपुर पहुंची थी। बेंगलुरु पुलिस के जौनपुर आने से पूर्व ही निकिता की मां और भाई घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने उनके घर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया था।

अतुल सुभाष ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। अतुल ने 24 पन्नों का एक सुसाइड लेटर लिखा था। इसके अलावा अतुल सुभाष ने वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो में अतुल सुभाष ने अपने साथ हुई एक - एक घटना का जिक्र किया था।

अतुल का आरोप था कि, आत्महत्या के लिए उसकी पत्नी ने उसे उकसाया था। तकलीफ देने के लिए उसके बेटे को भी उससे अलग कर दिया। अतुल सुभाष ने यह भी कहा था कि, जौनपुर की फैमिली कोर्ट जज ने मामला सेटल करने के लिए उससे करोड़ों रुपए की रिश्वत मांगी थी।

Similar Posts