< Back
उत्तरप्रदेश
मथुरा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP STF का बड़ा एक्शन
उत्तरप्रदेश

BREAKING: मथुरा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP STF का बड़ा एक्शन

Gurjeet Kaur
|
9 March 2025 8:35 AM IST

उत्तरप्रदेश। मथुरा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। UP STF द्वारा अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। IG रेंज आगरा दीपक कुमार के निर्देश पर मथुरा पुलिस, DIG ऑब्लिक कमांडर मथुरा शैलेश पांडे की टीम द्वारा एनकाउंटर को अंजाम दिया गया है। बदमाश की पहचान कदीम उर्फ असद खान फाती के रूप में हुई है।

एक लाख रुपए का ईनामिया दुर्दांत अपराधी फाती उर्फ असद पुत्र यासिन पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। बताया जा रहा है कि, उसके विरुद्ध तीन दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज है। इन मामलों में लूट, डकैती, हत्या के ज्ञात मुकदमे भी थे।

पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि, मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी असद उर्फ ​​फाती को मार गिराया। वह अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना था और उस पर लूट, डकैती और हत्या के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मामले दर्ज थे।

डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया, "एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी फाती को हाईवे थाना क्षेत्र में एटीबी से महोली गांव जाने वाली सड़क पर एक कॉलोनी के पास एक घर में तीन साथियों के साथ देखा गया। इसके बाद टीम के साथ घेराबंदी की गई तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते एक अपराधी ढेर हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

Similar Posts