< Back
देश
पाक सेना का सैन्य ठिकानों पर हमला नाकाम, गुरदासपुर में हाई अलर्ट
देश

पंजाब में ब्लैकआउट अलर्ट: पाक सेना का सैन्य ठिकानों पर हमला नाकाम, गुरदासपुर में हाई अलर्ट

Deeksha Mehra
|
8 May 2025 3:14 PM IST

Total Blackout in Gurdaspur on 8 May : पंजाब। गुरदासपुर में आज रात 9 बजे से पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। गुरदासपुर जिला प्रशासन ने जारी किये गए आदेश में कहा है कि, 8 मई रात 9 बजे से 9 मई सुबह 5 बजे तक जिले में पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश जारी कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, पाक सेना ने आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया है, जो कि विफल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि, यह ब्लैकआउट केंद्रीय जेल और अस्पतालों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। विभाग केंद्रीय जेल गुरदासपुर व अस्पतालों की खिड़कियां 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक बंद रखेंगे। इसके अलावा खिड़कियों को अच्छी तरह से कवर करना होगा ताकि रोशनी की कोई किरण बाहर न निकल पाए।

बता दें कि, गुरूवार को सेना के जवानों ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मिसाइल का मलबा मिला है। बताया जा रहा है कि, यह मिसाइल चीन निर्मित थी। देर रात अमृतसर में धमाके की आवाज सुनाई दी थी। फिलहाल उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।

दावा किया गया है कि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही यह मिसाइल नष्ट कर दी। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद राजस्थान समेत पंजाब में हाईअलर्ट है। यहाँ पुलिस की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।

पंजाब के अमृतसर में 3 गांवों में कल रात मिसाइलें गिरी हैं। SSP मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आर्मी को जानकारी दे दी गई थी। गांव के निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि, "चारों ओर दहशत का माहौल था। विस्फोट के बाद मिसाइल का एक हिस्सा जेठूवाल के एक खेत में गिरा, जबकि मलबा घरों में भी बिखरा हुआ मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटा लिया।"

Similar Posts