< Back
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में चाय बेचने वाले कार्यकर्ता को दिया टिकट

रायगढ़ में चाय बेचने वाले कार्यकर्ता को दिया टिकट

छत्तीसगढ़

CG NEWS: BJP ने छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव के महापौर प्रत्याशी घोषित, रायगढ़ में चाय बेचने वाले को दिया टिकट

Deeksha Mehra
|
27 Jan 2025 11:17 AM IST

BJP Raigarh Mayor Candidate : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी रणनीति पर काम करते हुए सभी दस नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण रायगढ़ नगर निगम है, जहां पार्टी ने चाय बेचने वाले एक साधारण कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी बनाया है।

जीवर्धन चौहान पिछले 29 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। बीजेपी ने जीवर्धन चौहान को पार्टी ने महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। जीवर्धन चौहान एक बेहद गरीब परिवार से आते हैं और चाय बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस ऐतिहासिक फैसले पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी ट्वीट करके जानकारी दी कि कैसे एक साधारण कार्यकर्ता को भाजपा ने पार्टी के विश्वास और सम्मान से महापौर पद के लिए चुना है।

किसे बनाया प्रत्याशी

दस नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों की सूची में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर जैसे बड़े नगर निगम शामिल हैं। भाजपा ने रायपुर नगर निगम के लिए मीनल चौबे को महिला सीट पर, दुर्ग के लिए अलका बाघमार को और बिलासपुर नगर निगम के लिए पूजा विधानी को उम्मीदवार बनाया है।

इस बार पार्टी ने महिला प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में महिला वोटर्स का समर्थन भाजपा के लिए निर्णायक साबित हुआ था। इस बार महिला आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग और कोरबा नगर निगम शामिल हैं। अन्य नगर निगमों में भी महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है।

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि मोदी सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीति के कारण भाजपा को नगर निगम चुनावों में सफलता मिलेगी। छत्तीसगढ़ में महिला महापौर प्रत्याशी के लिए भाजपा ने 50 प्रतिशत टिकट देने वाली पहली पार्टी बनकर एक मिसाल पेश की है, जो महतारी वंदन योजना के प्रभाव से जुड़ा हुआ है।

यहाँ देखिये वीडियो

Similar Posts