< Back
बिहार
वेंटिलेटर सपोर्ट पर गायिका शारदा सिन्हा, पीएम मोदी ने बेटे से बात कर जाना उनका हाल

शारदा सिन्हा का निधन

बिहार

बिहार: वेंटिलेटर सपोर्ट पर गायिका शारदा सिन्हा, पीएम मोदी ने बेटे से बात कर जाना उनका हाल

Gurjeet Kaur
|
5 Nov 2024 9:13 AM IST

Singer Sharda Sinha on Ventilator Support : बिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण पुरस्कार से मंगलवार को सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। अंशुमान सिन्हा ने पुष्टि की कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

बीमारी के चलते शारदा सिन्हा को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। उनके बेटे ने वीडियो मेसेज जारी कर बताया था कि, उनकी हालत गंभीर है। छठ पर्व पर शारदा सिन्हा के गीत घर - घर में बजाए जाते हैं। वे अपने गीतों से लिए काफी मशहूर भी हैं। उनके बेटे ने उनके द्वारा गाया गया गीत दुखवा मिटाई छठी माईयां रेलेज किया था।

शारदा सिन्हा के प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बीते 25 अक्टूबर से वे दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।

बता दें कि, शारदा सिन्हा को बिहार की लोकगायिका हैं। उन्होंने भोजपुरी, मैथली और मगही में कई गीत गाए हैं। शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। बिहार में उनके द्वारा गाए गए गीत काफी पसंद किए जाते हैं। संगीत और संस्कृति में योगदान के लिए शारदा सिन्हा को 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Similar Posts