< Back
बिहार
असम में राजद उतारेगी प्रत्याशी, अन्य दलों से करेगी गठबंधन
बिहार

असम में राजद उतारेगी प्रत्याशी, अन्य दलों से करेगी गठबंधन

स्वदेश डेस्क
|
27 Feb 2021 4:23 PM IST

गुवाहाटी। देश के 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए है। इसी कड़ी में राजद असम में भाजपा -कांग्रेस के बीच होने वाले सीधे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की तैयारियां कर रही है। राजद ने हाल ही में असम विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतरने की घोषणा की है

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा की हम एक राजनीतिक पार्टी हैं और असम और अन्य राज्यों में अपना विस्तार करना चाहते हैं। इसलिए उनकी पार्टी असम विधानसभा के चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए समान विचारधारा वाली पार्टीयों से गठबंधन किया जायेगा। कितने सीटों पर लड़ना है इसके लिए बातचीत होगी।

इससे पहले राजद प बंगाल में भी प्रत्याशी उतारने की मंशा जाहिर कर चुकी है। बंगाल में साल 2006 से 2011 के बीच राजद का एक विधायक था। अब एक बार फिर वह बंगाल और असम चुनाव में भाग्य आजमाने उतर रही है। बिहार के बाहर पार्टी का विस्तार करने के लिए चुनाव लड़ने जा रही राजद कितना विस्तार कर पाती है। ये देखना दिलचस्प होगा।

Similar Posts