< Back
बिहार
आंखें सेकने जा रहे हैं...लालू ने नीतीश कुमार के लिए की विवादित टिप्पणी, बीजेपी बोली - ऐसी भाषा...
बिहार

बिहार: आंखें सेकने जा रहे हैं...लालू ने नीतीश कुमार के लिए की विवादित टिप्पणी, बीजेपी बोली - ऐसी भाषा...

Gurjeet Kaur
|
10 Dec 2024 12:17 PM IST

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित टिप्पणी करने के बाद लालू यादव एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। लालू यादव ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, महिला संवाद यात्रा के नाम पर नीतीश कुमार आंखे सेकने जा रहे हैं। इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए लालू यादव की भाषा को निंदनीय बताया है।

बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव से नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर सवाल पूछा गया , वे यात्रा के बहाने आंखें सेंकने जाए रहे हैं। इसके अलावा लालू यादव ने कहा कि, "कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है। हम ममता का समर्थन करेंगे... ममता बनर्जी को (इंडिया ब्लॉक का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए... हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे।"

बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव द्वारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर की गई टिप्पणी पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, "संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया है... बिहार ऐसे लोगों से मुक्त होना चाहता है।"

लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी को लेकर अभी तक नीतीश कुमार या जदयू की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि, आरजेडी और जदयू ने मिलकर बिहार में सरकार बनाई थी। मतभेदों के चलते नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने थे।

Similar Posts