< Back
बिहार
बिहार में NDA में सीटों की डील फाइनल, BJP 17 और JDU 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी
बिहार

बिहार में NDA में सीटों की डील फाइनल, BJP 17 और JDU 16 सीट पर चुनाव लड़ेगी

स्वदेश डेस्क
|
18 March 2024 6:02 PM IST

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 17, जदयू 16 , चिराग पासवान की लोजपा 5 , जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को 1-1 सीट पर लड़ेंगी चुनाव। भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए गठबंधन की सभी सीटों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई। राजग में शामिल सभी दलों ने बिहार में बंटवारे को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर बनी सहमति के अनुसार, भाजपा 17, जदयू 16, चिराग पासवान की पार्टी को 5, मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एवं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1-1 सीट दी गई है। हैरानी की बात ये है कि पारस पासवान को एक भी सीट नहीं दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनकी पार्टी का कोई भी नेता मौजूद नहीं था।

भाजपा इन...सीटों पर लड़ेगी चुनाव -

औरंगाबाद, मधुबनी, अरिरया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम।

जदयू सीट लड़ेंगी चुनाव -

वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांक, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर।

लोजपा को ये सीटें मिली -

हाजीपुर, वैशाली समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

Similar Posts