< Back
बिहार
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

बिहार

Bihar Elections: किस सीट से चुनाव लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान?

Gurjeet Kaur
|
8 Jun 2025 5:22 PM IST

Bihar Assembly Elections : आरा, बिहार। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे फिलहाल यह तय नहीं है। रविवार को उन्होंने कहा कि, 'यह बिहार के लोगों को तय करना है कि, उन्हें राज्य में किस सीट से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।'

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने भोजपुर जिले के आरा में एक रैली में यह बयान दिया है। आरा से उनकी पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंका है।

चिराग पासवान ने 2020 में पिछले विधानसभा चुनावों से पहले गढ़े गए एक पुराने नारे को याद किया और कहा, "मैं बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। मैं सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि बिहार और उसके लोगों के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं रामविलास पासवान का बेटा हूं। मैं अपने पिता के सपनों को साकार करूंगा और बिहार को बदलने के लिए 'बिहार पहले, बिहारी पहले' के लिए काम करूंगा। मेरी पार्टी और मैं बिहार की सभी 243 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर सीट पर चिराग पासवान के रूप में प्रचार करेगी।"

बिहार के भोजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यह भी कहा कि, "जिस 'जंगल राज' की हम बात करते हैं - उसके लिए सिर्फ आरजेडी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। यह हमारी सरकार है जिसने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया।"

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर कहा, "हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं और उन्हें बिहार में चुनाव लड़ना चाहिए। मेरी विशेष इच्छा है कि वह सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ें क्योंकि पहले उन्होंने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा था।"

Similar Posts