< Back
Lead Story
BB Tyagi Joined AAP

BB Tyagi Joined AAP 

Lead Story

BB Tyagi Joined AAP: दिल्ली में BJP को बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बीबी त्यागी

Deeksha Mehra
|
4 Nov 2024 1:44 PM IST

BB Tyagi Joined AAP : नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सोमवार 4 नवंबर को दिल्ली बीजेपी के लक्ष्मी नगर से एमसीडी पार्षद बीबी त्यागी ने बीजेपी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीबी त्यागी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीबी त्यागी के आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के बाद कहा कि वे उन्हें तब से जानते हैं जब वे पत्रकारिता कर रहे थे। त्यागी का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा है और उनका पार्टी में आना AAP को और मजबूत बनाएगा। बीबी त्यागी लक्ष्मी नगर क्षेत्र से आते हैं, और उनके शामिल होने का लाभ न केवल लक्ष्मी नगर, बल्कि पूरी दिल्ली को मिलेगा।

AAP विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि बीबी त्यागी दो बार पार्षद रह चुके हैं और 2015 में लक्ष्मी नगर विधानसभा से चुनाव भी लड़े थे, हालाँकि वे हार गए थे। वे एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से AAP की ताकत और बढ़ेगी।

जन सेवा के लिए AAP सबसे बेहतर

बीबी त्यागी ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा, मैं पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। हमारी प्राथमिकता जनता की सेवा करना है, और जन सेवा के लिए AAP से बेहतर कोई पार्टी नहीं है।"

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर

बीबी त्यागी बीजेपी के नेता हैं और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। साल 2015 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर लक्ष्मी नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत स्थिति है।

Similar Posts